ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या करने की नीयत से किए गए प्राणघातक हमले के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार और एक्टिवा वाहन जप्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:15 बजे डिपरा पारा निवासी 23 वर्षीय संजय गुप्ता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास खड़ा था, तभी आरोपी सौरभ यादव उर्फ गोगो वहां पहुंचा और उसे अपनी एक्टिवा में बैठने के लिए कहा। इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और जेब से धारदार हथियार निकालकर संजय के सीने और बाएं हाथ पर हमला कर दिया।

इस हमले में संजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और प्रार्थी व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।

सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी सौरभ यादव उर्फ गोगो (20 वर्ष), निवासी डिपरा पारा, दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार हथियार और एक एक्टिवा वाहन जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button