ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

शराब पीने हेतु पैसे की मांग कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई, 23 फरवरी 2026। दुर्ग पुलिस ने सुपेला क्षेत्र में मारपीट और धमकी देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी।

पुलिस के अनुसार भारतमाता चौक, राजीव नगर, सुपेला निवासी तुलसीराम भारती (40) ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई कि 21 फरवरी की रात लगभग 9:30 बजे वह काम से लौटकर अरुण किराना दुकान के पास मंच के समीप बैठा था। इसी दौरान क्षेत्र का ही प्रताप रात्रे (25) वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपी ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 298/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 119(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला कायम किया। विवेचना के दौरान आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में कोई सामग्री जप्त नहीं की गई है।

कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि पुरन साहु, प्रधान आरक्षक गंगाराम यादव, आरक्षक अजीत यादव एवं दुर्गेश सिंह राजपूत की विशेष भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध मांग, धमकी या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button