ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़दुर्ग

31 मार्च से पहले टैक्स जमा कर अधिभार से बचने की अपील

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने मार्च में राजस्व वसूली को तेज करते हुए टैक्स काउंटर खोले गए हैं। निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना कर जमा कर सकें।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि करदाता चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स बिना किसी अधिभार या जुर्माने के 31 मार्च 2026 से पहले जमा कर सकते हैं। इसके लिए निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक भी वार्डों में घर-घर पहुंचकर कर वसूली के लिए दस्तक दे रहे हैं और नागरिकों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जलकर, भू-भाटक तथा दुकान किराया 31 मार्च 2026 से पहले जमा करने की अपील की गई है। समय पर कर जमा करने से नागरिकों को अतिरिक्त अधिभार और जुर्माने से बचने का लाभ मिलेगा। जिन करदाताओं ने अभी तक अपना पुराना संपत्तिकर जमा नहीं किया है, वे भी 31 मार्च से पहले भुगतान कर अधिभार से बच सकते हैं।

करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। इसके लिए निगम द्वारा https://municipalcorporation.in/ लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।

निगम प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी जोन कार्यालयों तथा मुख्य कार्यालय में संपत्तिकर काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। करदाता अवकाश के दिनों में भी अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 31 मार्च 2026 से पहले अपने बकाया करों का भुगतान कर दें, जिससे उन्हें अतिरिक्त अधिभार से बचने का लाभ मिलेगा और नगर निगम को भी विकास कार्यों के लिए राजस्व प्राप्त होगा।

निगम ने कहा कि करदाता आप अपनी सुविधा अनुसार आपके घर, दुकानों में सहायक राजस्व निरीक्षक पहुंच रहे है,उनके पास भी टैक्स की रही जमा कर सकते है, वे निगम के अधिकृत कर्मचारी है,उनके ऊपर भी विश्वास कर राशि जमा कर अतिरिक्त अधिभार से बचा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button