ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के दिए निर्देश

सूरजपुर : रायपुर, 28 मार्च 2026 : पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर और एसपी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों, एलपीजी गैस, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

 कंट्रोल रूम सक्रिय, हेल्पलाइन जारी

राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आम नागरिक गैस आपूर्ति या कालाबाजारी से जुड़ी शिकायतों के लिए 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सभी जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

 कालाबाजारी पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 कार्रवाई का अपडेट

प्रदेशभर में 335 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन जमाखोरी के मामलों में 3841 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

 किसानों के लिए राहत

उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को समय पर खाद मिले और वितरण प्रणाली पारदर्शी बनाई जाए।

 जरूरी संस्थानों को प्राथमिकता

अस्पताल, छात्रावास, रेलवे, सैन्य व अर्धसैनिक बलों सहित सभी महत्वपूर्ण संस्थानों में गैस आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 अफवाहों पर नजर, मीडिया से संवाद

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया और खबरों की सतत निगरानी रखने तथा भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन कर सही जानकारी जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कल मिलाकर, राज्य सरकार ने साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button