ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
खेल

36 गेंदें, 113 रन: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली |  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. स्कॉटलैंड के खिलाफ कंगारू टीम ने 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की.

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 ओवर से पहले ही मुकाबला खत्म कर दिया. इस मैच के दौरान पावरप्ले में 113 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने नया रिकॉर्ड बना डाला. ट्रेविस हेड ने 25 बॉल पर 80 रन की पारी खेल मैच एकतरफा कर दिया.

स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया का टी20 मुकाबला रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है. तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने हंगामा मचा दिया. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मेजबान स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 154 रन बनाए. ओपनर जॉर्ज मुनसे ने सबसे ज्यादा 28 रन की पारी खेली जबकि मैथ्यू क्रॉस ने 27 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए शीन एबॉट ने 3 विकेट चटकाए. जेवियर बार्टलेट और एजम जाम्पा ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला. ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 113 रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया. 2023 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 102 रन बनाए थे. तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज का नाम है. 2021 में श्रीलंका के खिलाफ पावरप्ले में इस टीम ने 98 रन बनाए थे|

https://x.com/FanCode/status/1831363975889735698?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1831363975889735698%7Ctwgr%5Eec11a6e5be4928d38eb9eed4971350bda5917cb9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fsco-vs-austravis-head-mitchell-marsh-t20i-record-powerplay-2593911-2024-09-04

ट्रेविस हेड ने मचाई तबाही

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली. महज 17 बॉल पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से फिफ्टी ठोक डाली. पावरप्ले के आखिरी ओवर में हेड ने 1 छक्का और 5 चौका लगाते हुए कुल 26 रन बना डाले. इससे पहले मिचेल मार्श ने 5वें ओवर में जैक जार्विस को 3 छक्के और इतने ही चौके मारे. इस ओवर में 30 रन बने.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button