ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
भिलाई

डिवाइडर से टकरा बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

भिलाई । भिलाई 3 के जंजगिरी मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कल रात तब हुआ जब तीन युवक उरला से भिलाई गणपति की झांकी देखने निकले थे। नेशनल हाईवे पर जंजगिरी के पास अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

इस हादसे में उरला निवासी 21 वर्षीय देवा साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक पटेल और उमेश को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button