ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायगढ़

पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप,दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं।

महिला की शादी 11 जून 2023 को राजीव यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर ताना मारने लगे। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे कहा कि वह सुंदर नहीं दिखती है और उसके सिर पर बाल कम हैं। इसके अलावा, पति ने कहा कि शादी में 150 सीसी की बजाय 125 सीसी का बाइक मिला है, इसलिए वह अपने मायके से 25 लाख रुपए लेकर आए।

महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया, जिससे वह अपने मायके में बात नहीं कर पाती थी। जब महिला की मां उससे मिलने के लिए ससुराल आई, तो ससुराल वालों ने उन्हें गाली-गालौज करते हुए अपमानित किया।

महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि उसके ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और पति ने उसे मारपीट करते हुए कहा कि वह किसी को नहीं बताएगी। महिला का कहना है कि वह बार-बार आत्महत्या करने का विचार करती थी, लेकिन 23 दिसंबर को उसके भाई ने उसे ससुराल से मायके ले आया।

महिला के परिजनों ने शादी के समय कई सामान दिए थे, जिसमें फ्रीज, कूलर, टीवी, वाशिंग मशीन, सोफा, दीवान, सोने का हार, टाप्स, अंगूठी, पायल, कमरधनी, 125 सीसी का पल्सर बाइक, और अन्य सामान शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button