ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

4 साल के नाबालिग गुम बच्चे को चंद घंटे के अंदर पता-तलाश कर परिजन को किया सुपुर्द

दुर्ग | 18.सितम्बर.2024 को डायल 112 आरक्षक सुरेन्द्र पाल क्रंमाक 1154 थाना पद्मनाभपुर को ईवेन्ट प्राप्त हुआ, कि पोलसायपारा दुर्ग में एक 04 साल का नाबालिग बच्चा गुम होने की सूचना पर डायल 112 आरक्षक द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास पता-तलाश करने पर एक नाबालिग बालक मिला जो अकेला था, नाबालिक बालक को पूछताछ करने पर अपना नाम आर्यन यादव धमधा का रहने वाला बताया तथा दुर्ग अपने नानी के घर आना बताया।

अपनी नानी के घर का पता नही बताने पर आरक्षक द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लाया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग (छ.ग.) रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन/निर्देशन सम्पूर्ण दुर्ग रेंज में सायबर प्रहरी व्हास्टअप ग्रुप बनाया गया है, ग्रुप में आम जनता को जोडा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना दुर्ग विजय कुमार यादव के नेतृत्व में नाबालिग बालक का फोटो सायबर प्रहरी में अपलोड डालकर एवं विंतुत संदेश के माध्यम से समस्त थाना में मैसेज भेजा गया।

बालक के परिजनों को पचरीपारा दुर्ग में सायबर प्रहरी ग्रुप में जुड़े आम जनता के माध्यम से पता चलने पर बालक की मां  पूजा यादव पति सोनू यादव उम्र 29 साल थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पहुंचकर बालक का पहचान कर अपना पुत्र होना बताई, जो आज दिनांक 18.09.2024 को तिजनाहवन कार्यक्रम में धमधा से अपनी मां के घर पचरीपारा दुर्ग आना तथा उसी दौरान बालक घर से कही चले जाना बताने पर बालक को परिजन को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में आरक्षक सुरेन्द्र पाल एवं महिला आरक्षक अनिता भास्कर का सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button