ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

इनर व्हील क्लब ऑफ शिवनाथ ट्विनसिटी द्वारा आंखों का चेकअप शिविर एंव सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन

इनर व्हील क्लब ऑफ शिवनाथ ट्विनसिटी डिस्ट्रीक्ट 326 द्वारा 23 सितंबर को डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन  संध्या मिश्रा  की कार्यालयीन दौरा के उपलक्ष्य में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया गया। पहला कार्यकम मिलाई पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जिसमें स्कूल के बच्चों की आंखों का चेकअप किया गया। एमएमआई हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा लगभग 100 बच्चों का चेकअप किया गया।

दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत इनर व्हील क्लब ऑफ शिवनाथ ट्विनसिटी और सेठ आर. सी. एस. कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग के द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर और इसके टीकाकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में शिवनाथ ट्विनसिटी क्लब की अध्यक्ष  दिप्ती खुराना, सचिव डॉ. पूजा मल्होत्रा, आइएसओ सतिन्दर कौर, एडिटर आकांक्षा मिश्रा, कोषाध्यक्ष हरशरण कौर एंव अन्य सदस्यों तथा आइ.टी.डीसी.ए.सी. मेंबर  रसिका बहादुर व सेठ आर. सी. एस. कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय के छात्राओं एंव प्राध्यापकों डॉ. दुर्गा शुक्ला,  निधि मिश्रा, डॉ. रानी शुक्ला,  पवनदीप कौर एंव  युमेनिका वर्मा एंव ने रैली में भाग लिया एंव कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button