ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर: फेस्टिव सीजन में भी नहीं पड़ा असर

रायपुर: 26 सितंबर 2024 को सोने का भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत 78,100 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुँच गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, चांदी का भाव भी तेजी के साथ 95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 3,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात की उथल-पुथल का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा स्थिति बनी रहती है, तो दीवाली से पहले सोने की कीमत 80,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुँच सकती है।

कमल सोनी ने यह भी कहा कि वैश्विक बाजार में ब्याज दरों में कमी, युद्ध और अस्थिरता जैसी घटनाएं सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ा रही हैं। चांदी की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, और यह एक लाख रुपये प्रति किलो तक पहुँच सकती है।

हालांकि, सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहकों की खरीदारी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। त्योहारी सीजन और नवरात्रि के चलते शादियों की खरीदारी में भी वृद्धि देखी जा रही है, जिससे ग्राहकी बरकरार है।

कमल सोनी ने कहा कि बाजार की आगामी गतिविधियों पर सभी की नजरें हैं, और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वैश्विक बाजार कब स्थिर होता है। इस बढ़ती कीमतों ने व्यापारियों और ग्राहकों के बीच चर्चा को भी गर्म कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button