ब्रेकिंग
पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
भिलाई

छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुपेला | सुपेला क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 21.09.2024 को पीड़िता अपने मौसी के बेटी के साथ रात्रि  करीबन 09.30 बजे दवाई लेने मेडिकल गई थी। दवाई लेकर वापस आ रही थी उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर बेईज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 78 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा संदेही के पता तलाश में लग गई। मुखबीर सूचना व हुलिया के आधार पर संदेही शेख शाहिद से बारिकी से पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकारते हुए पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। आरोपी को आज दिनांक 30.09.2024 को गिरफ्तार किया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र.आर. संतोष राज, आरक्षक रवि कुमार एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र. 1012/2024 धारा – 78 बीएनएस,  

आरोपी – शेख शाहिद पिता शेख मकसूद उम्र 22 साल निवासी केम्प-1 शास्त्री नगर सूर्या क्लब के पास थाना छावनी जिला-दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button