ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

बोरिया गेट, रोलिंग मिल, मरोदा गेट की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु आयोजित किया गया बैठक

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला, के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  सुखनंदन राठौर, सु ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30 सितंबर को  पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 मे बोरिया गेट, रोलिंग मिल गेट एवं मरोदा गेट, की यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग, बीएसपी प्रबंधन विभाग, CISF, एवं ट्रांसपोर्टर की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान बोरिया गेट की पार्किंग व्यवस्था को और व्यवस्थित करने एवं रोलिंग मिल, तथा मुर्गा चौक में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, वाहनों के आसानी से आवागमन के लिए सीआईएसएफ के द्वारा वाहनों का नई तकनीकी सिस्टम से जांच कर प्रवेश दिया जाएगा ताकि जाम की स्थिति निर्मित ना हो, बोरिया गेट में टोकन सिस्टम, स्क्रीन डिस्प्ले एवं PA सिस्टम  का प्रयोग किया जाएगा ताकि वाहन अपनी अपनी बारी से प्रवेश करें, इस सिस्टम से अनावश्यक वाहन गेट पर लाकर वाहन खड़ा ना करेंगे, सर्विस व्हीकल वाहन जो प्लांट में प्रवेश करेंगे वे सभी वाहन मरोदा गेट से प्रवेश कराया जाएगा, भविष्य में भारी वाहनों के लिए एवं कर्मचारी वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

आज के इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, प्रिंस कुमार AC CISF, निरीक्षक KB नागे, निरीक्षक राजेश कुमार साहू, जे एन ठाकुर GM HR, इंद्रजीत सिंह ट्रांसपोर्टर अध्यक्ष, विकास चंद्र GM HR, एवं बीएसपी प्रबंधन के अन्य अधिकारी, CISF के अधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button