ब्रेकिंग
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति
जगदलपुर

CG: प्राचार्य निलंबित, CM साय के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई

जशपुर | जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के तत्कालिक प्राचार्य आर.बी. निराला को आज निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर की गई है। प्राचार्य पर महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगा था।

सरगुजा संभाग के कमिश्नर गोविंद राम चुरेंद्र ने इस संबंध में निलंबन आदेश जारी किया। मनोरा के शासकीय हाईस्कूल गेड़ई के वर्तमान प्राचार्य के खिलाफ महिला कर्मचारियों और छात्रों द्वारा की गई शिकायत की जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर द्वारा कराई गई थी।

जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि आर.बी. निराला का आचरण महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं था और उनका व्यवहार शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न की ओर इंगित करता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत है।

उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान आर.बी. निराला का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी प्राप्त होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button