ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

भिलाई स्कूल में यौन उत्पीड़न: IG दुर्ग ने बनाई SIT, जल्द होगी जांच

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित एक प्रमुख प्राइवेट स्कूल में 5 वर्षीय एक बच्ची के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न की घटना में जांच की दृष्टिकोण से बड़ा अपडेट सामने आया है। यह मामला अगस्त महीने में प्रकाश में आया था, जब पीड़ित बच्चों के परिवार ने घटना के बारे में शिकायत की। मामला पॉक्सो एक्ट से संबंधित है। दुर्ग पुलिस ने शुरू में कोई मामला दर्ज नहीं किया था। लेकिन मीडिया की सक्रियता के बाद लगभग एक महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस प्रकरण में दुर्ग पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए थे। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए, IG राम गोपाल गर्ग ने जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व बेमेतरा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवती सिंह करेंगी। SIT में बालोद के एसडीओपी देवांश सिंह, दुर्ग महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक और बेमेतरा में तैनात एसआई मयंक मिश्रा शामिल हैं।

घटना के प्रकाश में आने के बाद, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने प्राचार्य का घेराव कर दिया था। स्कूल प्रबंधन ने ऐसे किसी भी घटना से इनकार किया है। हालाँकि, घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद एक महिला कर्मचारी को स्कूल प्रबंधन द्वारा हटा दिया गया था, जिससे स्थिति और भी संदिग्ध हो गई है। इस मामले की जांच से यह उम्मीद की जा रही है कि इस मामले की सच्चाई सामने आएगी और अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की इस दिशा में सक्रियता से यह संदेश जाएगा कि समाज में ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button