ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
छत्तीसगढ़

ग्राहकों के पैसों पर डाका!: बैंक कर्मचारियों का गबन, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा|  जिले में लोन के किस्त के लाखों रुपए का गबन करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 754/24 धारा 409,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है.जानकारी के अनुसार, स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर के मैनेजर नीरूपति बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की, इसफुर्ती फाइनेंस बैंक में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी ने बैंक के ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि कुल 2,74,240/ रू को बैंक में जमा ना कर खुद गबन कर लिया है.

जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपीयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की गई. इस दौरान आरोपी जितेंद्र कुमार पटेल औऱ आशीष चौहान को दिनांक 03.10.2024 को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है. वहीं तीसरे आरोपी सूरज चौहान को पतासाजी कर 4 अक्टूबर को भी दबोचा और गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की गई. जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा दिया गया है.

आरोपियों की पहचान

जितेंद्र कुमार पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी- सेमरिया, थाना- लवन, जिला- बलोदा बाजार

आशीष कुमार चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी- कुटेला, थाना- सारंगढ़, जिला- सारंगढ़

सूरज चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी- लोहरिन डीपा, थाना- सरायपाली, जिला- महासमुंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button