ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

कन्या पूजन: भाजपा नेताओं ने लिया बेटियों का आर्शीवाद, दिया उपहार

दुर्ग। प्रत्येक नवरात्रि की तरह इस बार भी जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें विशेष रूप से दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, बेटी बचाओ प्रकल्प के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय तिवारी, जिला संयोजक बानी सोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों  की संख्या में उपस्थित कन्याओं के पांव धुलाकर पैरों में माहुर लगाकर तिलक किया गया एवं कन्याओं की उपस्थिति में दुर्गा पूजन और आरती करके कन्याओं को भोजन कराया गया। भोज के उपरांत सभी ने कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए गए।

कन्याएं साक्षात शक्ति का प्रतीक- जितेंद्र वर्मा

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कन्याओं में साक्षात मां दुर्गा का रूप होता है, कन्याएं साक्षात शक्ति का प्रतीक है इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आव्हान के साथ कन्याओं के पूजन का और उन्हें प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है क्योंकि जिस समाज में नारियों का सम्मान होता है वही श्रेष्ठ समाज है।

कन्या पूजन का अवसर भाग्यशाली को मिलता है- गजेंद्र यादव

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं के पूजन का पुनीत अवसर भाग्यशाली लोगों को मिलता है। पुरातन काल से ही भारतीय समाज में बेटियों का स्थान सर्वोच्च माना गया है। कन्याओं का पूजन केवल नवरात्रि में ही नहीं बल्कि प्रतिदिन होना चाहिए।

कन्या पूजन के कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, विनायक नातू, अलका बाघमार, जिला मंत्री आशीष निमजे, जिला सदस्यता अभियान टोली की सदस्य डॉ. मानसी गुलाटी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक सार्वा, आईटी सेल संभाग प्रमुख राकेश साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जय श्री राजपूत, शालिनी दिल्लीवार, विद्या नामदेव, सुधा सिंह, दीपक देवांगन, मंजू पांडे, मौसमी ताम्रकार, श्वेता बक्शी, आशा यादव, चम्पा साहू, राजेश्वरी वर्मा, सुमन पाध्ये, ज्योति नामदेव, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल, जितेन्द्र राजपूत, आशीष खंडेलवाल, अनिल यादव सहित बेटी बचाओ प्रकल्प के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button