ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
भिलाई

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने विधानसभा में सी-मार्ट का मुद्दा उठाया, जमकर हुआ हंगामा

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज विधानसभा में लोगों के लिए रोजगार का केन्द्र सी-मार्ट का मुददा उठाया। विधायक यादव के सवाल पर सदन में जमकर हंगामा भी हुआ।

प्रश्नकाल में विधायक ने छत्तीसगढ़ के प्रथम सी-मार्ट भिलाई को बंद किए जाने को लेकर सवाल किया जिस पर कांग्रेस और सत्तादल के विधायकों के बीच जमकर बहस हुई।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल के विधायकों ने अपने-अपने तर्क दिए और बहस को बढ़ता हुआ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री यादव के सवालों का जवाब दिया। विधायक देवेन्द्र ने नगर निगम भिलाई के सी-मार्ट के संचालन को लेकर सवाल लगाया गया था।

जिसमें उन्होंने निगम भिलाई के अंतर्गत संचालित सी-मार्ट की
वर्तमान स्थिति क्या है? क्या उनका संचालन किया जा रहा है? यदि हां तो
उनमें किन उत्पादनों का विक्रय किया जा रहा है यदि बंद है तो उसको पुन:
संचालित किया जाएगा या नहीं जानकारी चाही थी।

जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताया कि नगर पालिक निगम, भिलाई
अंतर्गत स्थित सी-मार्ट संचालन एवं संधारण कार्य का कार्यादेश जारी कर
दिया गया है।

सितंबर.2023 में मेसर्स विनिल इंटरप्राईजेस को दिया गया था,
किन्तु एजेंसी द्वारा निर्धारित संचालन एवं संधारण हेतु किराया/ यूजर
चार्ज, मुख्य कार्यालय में जमा नहीं किये जाने की वजह से 27 दिसंबर .2024
को किराया/यूजर चार्जेस जमा करने हेतु नोटिस दिया गया है|

परन्तु एजेन्सी के द्वारा निर्धारित किराया/यूजर चार्जेस आज पर्यन्त दिनांक तक जमा नही किया गया है। वर्तमान में एजेंसी द्वारा सी-मार्ट का संचालन न किये जाने के कारण बंद है। सी-मार्ट का संचालन शुरू करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button