ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
छत्तीसगढ़

भिलाई में व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप

भिलाई: जामुल थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय नंदकिशोर पारधी के रूप में हुई है, जो बीएसपी फायर ब्रिगेड के कर्मी थे।

सूत्रों के अनुसार, नंदकिशोर गुरुवार की सुबह 10 बजे अपने घर से निकले थे और उसके बाद से वापस नहीं लौटे। परिवार वालों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उनकी लाश कीचड़ में पाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, नंदकिशोर अत्यधिक तनाव में थे। वे पूर्व में छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत थे और 2012 में फायर सर्विस ज्वाइन की थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी काम में कमी के कारण उन्हें एक माह पहले सस्पेंड कर दिया गया था।

मृतक की लाश के पास कुछ दवाइयों के रेपर भी मिले हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि नंदकिशोर ने आत्महत्या की हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button