ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
रायपुर

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: सीएम साय ने भरी हुंकार, रिकॉर्ड वोटों से जीत का दावा

रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, जिससे राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। खासकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मविश्वास भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को एक चुनौती मानते हैं. सामने वाले को कमजोर नहीं समझना चाहिए. रायपुर दक्षिण सीट भारतीय जनता पार्टी की है|

बृजमोहन अग्रवाल 8 बार लगातार विजयी हुए हैं. विधानसभा चुनाव 2023 में बड़े मार्जिन से जीते हैं. निश्चित रूप से इस सीट को भाजपा भारी मतों से जीतेगी। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button