ब्रेकिंग
हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
बिलासपुर

स्कूल के बाथरूम में खूनी हत्या: ई-रिक्शा चालक की मिली लाश

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था। मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी।

सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button