ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

नाराज आदिवासी समाज: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन, माफी की मांग

कवर्धा| कवर्धा में सर्व आदिवासी समाज ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और पुतला दहन किया। इसके साथ ही हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों पर समाज का अपमान करने का आरोप लगाया।

आरोप है कि हिन्दू जागरण मंच के सदस्य राजकुमार यादव व समरता समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा के द्वारा आदिवासी समाज को अपमानित करने के नीयत से अलगाववादी, मिशनरी, इस्लामिक व दुष्ट जैसे शब्दों से सम्बोधित किया। जिसके कारण समाज अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है।

वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के द्वारा सार्वजनिक मंच से आदिवासी समाज को हुलुलु कहे जाने से समाज नाराज है, इसलिए डिप्टी सीएम सार्वजनिक रूप से समाज से मांफी मांगे। इन्हीं मांगो को लेकर सर्व आदिवासी समाज के द्वारा प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का सिंग्नल चौक के पास पुतला दहन किया गया।

आदिवासी समाज ने हिन्दू संगठन के राजकुमार यादव व कैलाश शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। बड़ी संख्या में आज सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी मंगल भवन के पास आमसभा आयोजित किया था। उसके बाद रैली के रूप मे सिंग्नल चौक के पास प्रदर्शन किया। गोड़वाना समाज के राष्ट्रीय संयोजक डां.जे लिंगो ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button