ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

आदिवासी समाज का धरना जारी, विधायक के पुत्र की गिरफ्तारी की मांग तेज

बेमेतरा। साजा विधानसभा में आदिवासी युवक के साथ विधायक ईश्वर साहू के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग साजा में एकत्रित हुए और एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। समाज प्रमुखों का कहना है यह अपमान आदिवासी नहीं सहेगा। विधायक के बेटे पर कार्रवाई करनी होगी नहीं तो आगे यह आंदोलन और भी तेज होगा।

धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद नेताम भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि साजा में मनीष मंडावी के साथ जो घटना हुई वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शासन ऐसे मामले में गंभीर नहीं दिखती है. ऐसे मामलों में अगर न्याय न मिले तो समाज के लिए यह चिंता का विषय है।

उम्मीद थी की प्रशासन इसको लेकर उचित कार्रवाई करेगी, लेकिन ये लोग दलाली करने की कोशिश कर रहे हैं. हमें मनाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कोंटा से लेकर बलरामपुर तक समाज को इकठ्ठा किया जा रहा है. अंबिकापुर में भी हमने न्याय की लडाई लड़ी और जीते भी. यहां भी समाज के साथ हैं और आगे ये लड़ाई जारी रहेगी. बता दें कि घटना वाले दिन के बाद से ही आदिवासी लगातार विधायक ईश्वर साहू के बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button