ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
धमतरी

धमतरी में तालाब में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी

धमतरी । धमतरी के मुजगहन बाईपास तालाब में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित गोस्वामी मुजगहन निवासी के रूप में हुई है। पुलिस अधीकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button