ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बलोदा बाज़ार

मंत्री दयाल दास बघेल के काफिले की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रविवार की रात सिमगा इलाके में हुआ एक्सीडेंट

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की रात सिमगा इलाके में हुआ है। मंत्री दयाल दास बघेल अपने गृह जिले बेमेतरा से रायपुर आ रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की आखिरी गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी।

टोचन के जरिए जा रही बस काफिले की गाड़ी से टकराई

बस को टोचन के जरिए दूसरे जगह पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया और पीछे से आ रही मंत्री के काफिले की आखिरी गाड़ी को ठोकर लग गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में डटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button