ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

भिलाई अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई: नशे में धुत मरीज का हमला

भिलाई। भिलाई के IMI अस्पताल में नशे में धुत मरीज ने हंगामा मचाया। उसने डॉक्टर को जमीन पर पटककर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी के पैर में चोट लगी थी, जिसका इलाज कराने आया था। इलाज के बाद पैसे मांगने पर आरोपी ने डॉक्टर के साथ मारपीट की है। यह मामला खुर्सीपार थाना इलाके का है।

पुलिस के अनुसार, घटना 2 नवंबर की रात 9.30 बजे की है। गौतम नगर निवासी आरोपी अमित मौर्य ने IMI अस्पताल के संचालक राजेश कुमार (44) के मुंह पर मुक्के से मारा है। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, आरोपी अमित को हादसे में पैर में चोट लगी थी। जब वह अस्पताल पहुंचा तो शराब के नशे में था। अस्पताल के स्टाफ ने उसकी MLC (मेडिको-लीगल केस) बनाई। इसके बाद आरोपी अमित से 700 रुपए जमा करने कहा गया। इससे अमित स्टाफ से विवाद करने लगा।

अस्पताल में शोर सुनकर डॉ. राजेश कुमार की पत्नी पहुंची। विवाद को बढ़ता देख उन्होंने अपने पति डॉ. राजेश को बुलाया। राजेश ने आरोपी अमित को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था। पैसे भी नहीं दे रहा था। इसी बीच आरोपी ने डॉ. राजेश के मुंह पर मुक्का मार दिया। उसने कई बार डॉक्टर को थप्पड़ भी मारा। मारपीट के बाद ट्रीटमेंट के पैसे दिए बगैर आरोपी मौके से भाग गया।डॉक्टर राजेश ने खुर्सीपार थाने में मामले की शिकायत की है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने मारपीट की बात स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button