ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

भिलाई में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत 16 साल के नाबालिग लड़के ने 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप किया है। लड़की की शिकायत पर लड़के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। छावनी पुलिस ने रेप की पुष्टि के लिए लड़की का सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मुलाहिजा भी कराया है।

जानकारी के अनुसार लड़का-लड़की के मामा के यहां काम करता था। वहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद वो रात में लड़की को होटल ले जाता था और रात भर दोनों वहां मस्ती करते थे। छावनी पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। लड़की के मौसा और मामा की एक टेडर्स दुकान है। लड़की 10वीं में पढ़ती है और दुर्ग में एक हॉस्टल में रहती है। छुट्टियां होने पर लड़की हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी।

लड़का मामा की दुकान में काम करता था। तीन चार महीने पहले दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद वो फोन में बातें करने लगे। लड़का इतना शातिर था कि वो लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे और सुबह फिर उसे हॉस्टल में छोड़ देता था।

इसके बाद लड़के ने पावर हाउस में एक होटल बुक किया और लड़की को दुर्ग लेने गया। लड़का और लड़की रात में होटल पहुंचे। दोनों ने रात भर वहां मस्ती की। लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद ये सिलसिल शुरू हो गया।

दूसरी बार फिर जब लड़का लड़की को लेकर होटल पहुंचा तो लड़के घरवालों को पता चल गया। जैसे ही लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी हुई उन्होंने लड़की और लड़के को डांटा। इसके बाद लड़की को लेकर छावनी थाने पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button