ब्रेकिंग
पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
दुर्ग

लॉज में जुए का खेल: दुर्ग पुलिस ने 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में स्थित अंबे लॉज के कमरे नंबर 110 में जुआ खेलने की खबर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल 51,400 रुपये और 52 पत्तों की ताश जब्त की है।

सूत्रों के अनुसार 3 नवंबर की रात करीब 10 बजे, सहायक उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि अंबे लॉज के एक कमरे में कुछ लोग रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, आरक्षक शकील, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक शौकत, सनत भारती, और तिलेश्वर राठौर की टीम ने छापा मारा।

पकड़े गए आरोपियों में सुनील यादव, राहुल कुमार लाखे, राहुल जैन, वरुण जोशी, प्रभात सिंह, मोहम्मद तनवीर अहमद और अजय यादव शामिल हैं।

इन सभी के पास से व्यक्तिगत रूप से तथा फड़ से कुल 51,400 रुपये बरामद किए गए।आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज किया गया।

हालांकि, जुर्म जमानती होने के कारण सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जुआरियों में हड़कंप मचा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button