ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने लिया जायजा, नियमित रूप से सफाई रखने के दिए निर्देश, शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने कहा

दुर्ग। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सुबह पटरी पार क्षेत्र में धमधा नाका एस एल आर एम सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था प्रतिदिन रखने के निर्देश दिए हैं।

शहर सफाई व्यवस्था देखने निकले उन्होंने चौक चौराहों में बने प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया इस दौरान आयुक्त ने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय में हजारों यात्री कुछ समय के लिए यहां प्रतिदिन ठहरते हैं और अपने गंतव्य की ओर निकल जाते हैं।इस दौरान यात्री कुछ खाद्य सामग्री का भी उपयोग करते हैं|

जिसे देखते हुए व्यापक सफाई तथा डस्टबिन रखना भी नियमित रूप से अनिवार्य है, इसके लिए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है।आयुक्त ने पटरी पार वार्ड क्षेत्र के चौक चौराहों व गलियों में साफ, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया|

उन्होंने इस दौरान पब्लिक फीड बैक भी लिया तथा शिवनाथ नदी पहुँचकर शिवनाथ नदी तट की विशेष सफाई अभियान कार्य भी देखा।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद,पीआईयू कुणाल, राहुल आदि मौजूद रहे।आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा गोकुल नगर पुलगांव स्थित गोठन पहुँचकर गौठान की स्थिति का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button