ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
देश

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, त्योहार के बाद खरीदारी लागत में कमी

नईदिल्ली । दिवाली के पहले सोने और चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिला था, जिससे त्योहारी सीजन में खरीदारी करना महंगा पड़ गया था। लेकिन 5 दिनों के खास पर्वों के समाप्त होते ही सोने और चांदी के भाव में राहत देखी जा रही है। 5 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

आज के सोने और चांदी के भाव

5 नवंबर, मंगलवार को 22 कैरेट सोना अब 73,700 रुपये की बजाय 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 24 कैरेट सोना 80,400 रुपये से घटकर 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है, और यह अब 97,000 रुपये की बजाय 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

प्रमुख महानगरों में सोने के भाव

दिल्ली: 22 कैरेट – 73,700 रुपये, 24 कैरेट – 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 22 कैरेट – 73,550 रुपये, 24 कैरेट – 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: 22 कैरेट – 73,550 रुपये, 24 कैरेट – 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: 22 कैरेट – 73,550 रुपये, 24 कैरेट – 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट निवेशकों और ग्राहकों के लिए राहत का संकेत है, जो आगे की खरीदारी योजनाओं को प्रभावित कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button