ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

भिलाई में नाली साफ करते युवक की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक की करंट शॉक लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, मुढ़पार में घर के बाहर नाली सफाई करते समय ये हादसा हुआ। अचानक युवक ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही की भी बात सामने आ रही है। परिजनों ने विभाग पर ये आरोप लगाया है और कार्रवाई की भी मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को मिथुन नाम का युवक अपने घर के पास नाली साफ कर रहा था। नाली के पास ही ट्रांसफॉर्मर भी है। लोगों के अनुसार, सफाई के दौरान मृतक ने ध्यान नहीं दिया कि ट्रांसफार्मर की तार खुली हुई हैं और वो उसके चपेट में आ गया। जब उसे वहां मौजूद लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेथ घोसित कर दिया। मंगलवार को मिथुन के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों सौंप दिया गया है।

परिजनों ने कहा कि, उन लोगों ने कई बार बिजली विभाग में कंप्लेन दाखिल की है कि वहां स्थित ट्रांसफार्मर से खुले तार निकले हुए हैं। उसमें रात में चिंगारी भी निकलती है। यदि बिजली विभाग के अधिकारी समय पर आकर उसको सुधार देते और खुली तार को बंद कर देते तो शायद मिथुन की मौत नहीं होती। मोहल्लेवासियों ने बताया कि, कुछ दिन पहले ही वहां पर लगे ट्रांसफार्मर की खुली तार की चपेट में आने से एक बंदर और एक गाय की मौत हो गई थी। इसके बाद भी बिजली विभाग के आधिकारियों ने सुध नहीं ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button