ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

दुकान के सामने बैठने पर महिला की पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुर्ग। किराना दुकान के सामने महफिल जमा कर बैठे लोगों को मना करना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। आरोपी ने प्रार्थिया से गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115, 296, 351( 3) के तहत अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक नीरू निर्मलकर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह जोरातराई बाजार चौक के पास रहती है और रोजी मजदूरी का काम करती है। 1 नवंबर की शाम को 7:30 बजे वह रवि किराना दुकान जोरातराई में सामान खरीदने गई हुई थी।

वहां पर गांव का ही आरोपी बेनू उड़िया बैठा हुआ था। प्रार्थिया ने दुकान वाले लड़के से कहा कि जब मैं तुम्हारे दुकान में आती हूं तो देखती हूं की दुकान के पास महफिल जमी रहती है तुम लोगों को बैठाकर क्यों रखते हो, तुरंत सामान भी नहीं देते हो।

यह सुनकर दुकान के पास बैठा आरोपी बेनू उड़िया गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button