ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

प्रधानमंत्री आवास योजना फेस-2 शिविर में पहुँचकर हितग्राहीयो ने ली योजना की जानकारी

दुर्ग।नगर पालिक निगम।पीएम आवास योजना शहरी 2.0 रैपिड असेसमेंट सर्वे के कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसके लिए दुर्ग निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज चंद्रशेखर स्कूल में पांच वार्डो के लिए एक साथ शिविर का आयोजन किया गया।जहां पर वार्ड 1,2,34,35 के अलावा 56 के कइ हितग्राहियों ने योजना का लाभ लेने के लिए फार्म लेने पहुँचे।

इसके अलावा अपने घरों से निकलकर कई हितग्राहियों ने शिविर में पहुँचकर पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की लाभ की जानकारी प्राप्त की। शिविर में 31 आवेदनकर्ता आए थे जिसमें से 3 आवेदकों के द्वारा जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए है वो भी अधूरा । आवेदनकर्ता को विस्तृत जानकारी बताई गई है।

नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि सर्वे करवा कर समय अवधि में आवेदन करने वाले हितग्राहियों को मकान की सुविधा प्रदान की जाएगी। जो भी मकान बनेगा वह गुणवत्तापूर्ण होगा. समय पर शिविर में प्रधानमंत्री आवास के लिए फार्म की जानकारी ली।बता दे कि..

जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज प्रधानमंत्री आवास प्राप्त करने वाले हितग्राही को प्रस्तुत करना होगा। यहाँ प्रमुख दस्तावेज़ों की सूची दी गई है,

जिन्हें आवेदन के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगाः-

1. निवास प्रमाणपत्रः आवेदक 31.08.2024 के पूर्व से नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में निवासरत हो,

2. आवासीय योजना लाभ प्रमाण पत्रः शपथ पत्र जिसमें यह कहा गया हो कि आवेदक ने 20 वर्ष से किसी भी आवासीय योजना का लाभ नहीं लिया है,

3. वार्षिक आय प्रमाणपत्रः परिवार की वार्षिक आय 3.00 लाख से कम हो, इसके लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य है,

4. आधार कार्ड: आधार कार्ड में आवेदक और उसके पूरे परिवार (माता-पिता सहित) का नाम होना अनिवार्य है,

5.भूमि संबंधी दस्तावेज़ः भूमि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है,

6.बैंक पासबुकः आवेदक का बैंक पासबुक, जो आधार से लिंक हो, जमा करना होगा,

7.पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदक का एक पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा,

8.जाति प्रमाण पत्रः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, या अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है,

9.बीपीएल राशन कार्ड: यदि बीपीएल राशन कार्ड हो, तो उसे प्रस्तुत करना होगा,

10.दिव्यांगता प्रमाण पत्रः यदि आवेदक दिव्यांग है, तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य है।इन सभी दस्तावेज़ों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button