ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
दुर्ग

एनीमिया जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित

दुर्ग | शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के रेडक्रॉस के तत्वाधान से एनीमिया जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कॉलेज भ्रमण के दौरान छात्राओं की रक्त अल्पतता को लेकर चिन्ता व्यक्त की गई थी।

उनके दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में जिला चिकित्सालय दुर्ग के विषय विशेषज्ञ डॉ. रश्मि भोंसले द्वारा छात्राओं में बढ़ती रक्त अल्पतता एवं सुश्री गीतिका पवार ने सिकेल सेल एनीमिया का विश्लेषण कर इसके निदान एवं बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. अग्रवाल ने जिला प्रशासन को साधुवाद दिया कि छात्राओं की सेहत के प्रति शासन संवेदनशील है। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी की प्रभारी डॉ. रेशमा लाकेश ने उन कारणों पर प्रकाश डाला जो छात्राओं में रक्त अल्पतता के लिए जिम्मेदार है।

जिला प्रोजेक्ट मैनेजर यामिनी लहरे ने शासन द्वारा युवाओं के लिए तैयार की गई विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों ने छात्राओं की रक्त अल्पतता से संबंधित शंकाओं का समाधान किया। कार्यशाला की समाप्ति पर एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. यशेश्वरी ध्रुव ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button