ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
दुर्ग

सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य कॉलेज के छात्रों ने किया इंडियन सीड शैलेक इंडस्ट्रीज का शैक्षणिक भ्रमण

दुर्ग | सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य कॉलेज दुर्ग के वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने धमतरी जिले के अछोटा स्थित इंडियन सीड शैलेक इंडस्ट्रीज का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लाख (शैलेक) उद्योग से जुड़े अमित जायसवाल से लाख बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली।

अमित जायसवाल ने छात्रों को बताया कि लाख की खेती किस प्रकार कि जाती है तथा पेड़ से लाख किस प्रकार निकाला जाता है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दृष्टिकोण से लाख का क्या महत्व होता है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को झलमला मंदिर, बालोद, विध्यंवासनी मंदिर, धमतरी का दर्शन कराया गया। बालोद जिले में स्थित तादुला डेम का भी छात्र-छात्राओं को अवलोकन कराया गया।

शैक्षिक भ्रमण में महाविद्यालय के वणिज्य विभाग के समस्त प्राध्यापक शामिल हुए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव, प्राध्यापक डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. रोहित कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार साहू, डॉ. राहुल कुमार साहू, डॉ. संदीप कुमार शर्मा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. श्वेता सोनी, डॉ. सोनाली साहू, डॉ. प्रिया साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button