ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

अपने ही घर में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उतई | प्रार्थिया  लक्ष्मी वास पति स्व0 तिलक राम वास उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम पतोरा थाना उतई जिला दुर्ग ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका बड़ा बेटा तरूण वास शराब के नशे की हालत में आकर पैसा मांगकर परेशान कर रहा था प्रार्थिया पैसा नही है कहकर अपने मायके चली गई। शाम को प्रार्थिया के छोटा बेटा फोन करके बताया कि तरूण वास घर में आग लगा दिया है।

जिससे घरेलू सामान एवं मकान में लगे लकड़ी के सामान जल गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 334/2024 धारा 326(2) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय  जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण)  वेदव्रत सिरमौर एवं SDOP महोदय पाटन  हरीश पाटिल के द्वारा प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना उतई पुलिस आरोपी की पता साजी में जुट गई।

प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 01.12.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी तरूण वास मैत्री गार्डन चौक भिलाई में घुम रहा है की सूचना पर थाना उतई पुलिस द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी तरूण वास पिता तिलक वास उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पतोरा थाना उतई जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने से दिनांक 01.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरी0 प्रमोद सिन्हा, सउनि नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक राजीव दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button