ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

महंगे कपड़े और जूते पहनने की शौक ने बना दिया नशीले पदार्थ का तस्कर, आरोपी सौरभ कामड़े गिरफ्तार

भिलाई । दुर्ग जिले के कुम्हारी पुलिस ने एसपी जितेंद्र शुक्ल के आदेश पर ACCU (क्राइम ब्रांच) की मदद से नशीले सिरफ़ का सप्लाई करने वाला तस्कर ग्राम – मर्रा, तहसील-पाटन, जिला-दुर्ग निवासी सौरभ कामड़े पिता भुवन लाल कामड़े को गिरफ्तार किया है ।

कुम्हारी पुलिस ने मामले का खुलासा किया है, जानकारी के मुताबिक रविवार को कुम्हारी पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीला सिरफ़ दो आरोपी संदीप सिंह पिता वीर सिंह मुंडा पंजाबी व आरोपी सोहेल खान पिता जमील खान के कब्जे से जजंगिरी प्रीति ढाबा के पास बरामद किया था।

कब्जे से जुमला जब्ती सिर्फ 06.3 लीटर कीमती 10795 रुपये एवं मोटर सायकल जुमला कीमती 40795 रुपये जप्त किया था।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22(ग) व धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

आरोपीयो से पूछताछ के दौरान पता चला कि मुख्य सप्लायर व मास्टर माइंड सौरभ कामड़े है, जिसके बाद से क्राइम यूनिट व कुम्हारी पुलिस आरोपी सौरभ कामड़े का सरगर्मी से तलाश कर रहा था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी सौरभ कामड़े को घेराबंदी कर पकड़ने के बाद कुम्हारी पुलिस उनसे घंटो पूछताछ किया जिसमें कई सिंडिकेट व सप्लायर का नाम पता चला है।

बताया जाता है कि वे महंगे कपड़े, जूते व ऐशो-आराम की जिंदगी जीने नशीले सिरफ का सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी सौरभ कामड़े को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button