ब्रेकिंग
किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव... लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा,
दुर्ग

दुकान में चोरी का प्रयास, पुलिस ने मामला किया दर्ज

दुर्ग। सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन मोबाइल से होने के कारण एक दुकान में चोरी होते-होते बच गई।

मौके पर प्रार्थी के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकला। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस फुटेज में दिख रहे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी महेंद्र कश्यप ब्राह्मण पारा दुर्ग में रहता है। उसका गांधी चौक दुर्ग में मनमोहन भंडार के नाम से मिष्ठान दुकान है,

जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं तथा सीसीटीवी कैमरे को उसने अपने घर के मोबाइल से कनेक्ट किया हुआ है।

10 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे वह खाना खाकर घर में टीवी देख रहा था।

उसी समय उसके बेटे ने प्रार्थी को बताया कि मोबाइल में दिख रहा है कि दुकान की छत में एक अज्ञात व्यक्ति लोहे के ग्रिल को काटकर रस्सी बांधकर दुकान में घुसकर चोरी कर रहा है।

इस पर प्रार्थी अपने लड़के एवं आसपास के लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा। लोगों के आने की आहट मिलते ही आरोपी वहां से भाग निकला।

सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति का फुटेज आ गया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button