ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
कवर्धा

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कवर्धा पुलिस की ऐतिहासिक सफलता

कवर्धा । छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन मुस्कान अभियान का प्रभावी संचालन किया गया, जिसमें गुमशुदा बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए सतत प्रयास किए गए।

यह अभियान आईजी राजनांदगांव रेंज दीपक झा  के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। ऑपरेशन मुस्कान न केवल पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों की स्थापना का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।

अभियान की उपलब्धियां (सांख्यिकीय डेटा)
जिले में 1 जनवरी 2024 से 15 दिसंबर तक कुल 131 बच्चे (17 बालक और 114 बालिकाएं) गुमशुदा दर्ज किए गए थे। पुलिस की योजनाबद्ध और प्रभावी

कार्यप्रणाली के चलते:
– 17 बालक (100प्रतिशत) की पूरी दस्याबी की गई।
– 102 बालिकाएं (89.47प्रतिशत) को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
– कुल मिलाकर, 119 बच्चों (90.84 प्रतिशत) की सफलतापूर्वक वापसी सुनिश्चित की गई।

गुमशुदा बच्चों को खोजने के लिए पुलिस ने अपने प्रयास केवल जिले या छत्तीसगढ़ राज्य में  सीमित नहीं रखे। बल्कि तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे दूरस्थ राज्यों तक टीमें भेजी गईं,

जहां सतर्कता और मेहनत से बच्चों को खोजा गया और उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया। यह कार्य पुलिस बल की दृढ़ इच्छाशक्ति और उत्कृष्ट टीम वर्क का परिचायक है।

इस अभियान की सफलता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल, डीएसपी मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, साइबर सेल की विशेषज्ञ टीम, सभी एसडीओपी (कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला, लोहारा), थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मेहनत की।

साइबर सेल ने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर बच्चों की लोकेशन ट्रेस की, वहीं फील्ड टीमों ने विभिन्न राज्यों में जाकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button