ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

विधायक व महापौर ने आधारशिला रखकर बोरसी वार्डवासियों को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत बोरसी के सुंदर नगर में 90 लाख की राशि से मुक्तिधाम रोड एवं आँगनबाड़ी के पास और आजाद चौक एवं बोरसी चौक में भूमिपूजन हुआ जिसमे 4 स्थानों पर सीसी रोड और वार्ड में नाली निर्माण कार्य होंगे।

जिसका बुधवार को विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन किया।इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता साहू,पार्षद ज्ञानदास बंजारे,एमआईसी संजय कोहले,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,प्रकाश जोशी,जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, पोषण साहू,

अशोक राठी, लक्ष्मीकांत दुबे, गुलशन साहू, उमेश यादव, राहुल पंडित, युवा मोर्चा से जीतेन्द्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, अनिकेत यादव, शिवकुमारी द्वेदी, महेंद्र चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आधारशिला रखकर बोरसी वार्डवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।

भूमिपूजन अवसर पर वार्डवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को लेकर हमेशा जनभावनाओं का सम्मान किया गया है।

निगम क्षेत्र में इसलिए वार्डो मे विकास कार्य नजर आ रहा है।वार्डवासियों द्वारा बोरसी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड व नाली निर्माण की मांग की गई थी।

वार्डवासियों की यह मांग भी पूर्ण कर दी गई है। उक्त कार्यों का वार्डवासियों को जल्द ही लाभ मिलेगा।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button