ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
रायपुर

रायपुर में SSP की कड़ी कार्रवाई, बदमाशों को मुर्गा बना कर पट्टा मारा, उठक-बैठक भी लगवाई

रायपुर | रायपुर SSP ने बदमाशों को थाने बुलाकर जमकर क्लास लगाई है। पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर परेड कराई। बदमाश भी यह सोचकर थाने पहुंचे की डांट फटकार सुनने के बाद चलते बनेंगे, लेकिन इस बार बदमाशों को पुलिस पट्टे से पीटते दिखी। साथ ही बदमाशों को मुर्गा भी बनाया। जिसका वीडियो सामने आया है।

दरअसल, शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग इलाके के करीब 100 बदमाशों को थाने तलब किया। जिसने आने में आनाकानी की उसे गाड़ी में जबरन भी लाया गया। ये वो बदमाश हैं, जो अपने-अपने इलाके में चाकूबाजी, मारपीट और दबंगई के लिए बदनाम हैं।

तस्वीरों में देखिए बदमाशों की कैसे लगी ‘क्लास’

पुलिस का दिखा कड़ा तेवर

पहले तो करीब 100 बदमाशों को गंज थाना स्थित एंटी क्राइम यूनिट में इकट्ठा किया गया। इसके बाद रायपुर के नवनियुक्त SSP लाल उम्मेद सिंह ने बदमाशों से एक-एक कर उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड पूछा। फिर बदमाशों को क्रिमिनल हिस्ट्री के आधार पर अलग-अलग किया गया। हत्या, हत्या के प्रयास, चाकूबाजी जैसे गंभीर मामलों के आरोपियों को अलग खड़ा किया गया और उन्हें मुर्गा बना दिया गया।

चिल्लाते और उछलते रहे बदमाश

शुरुआती फटकार के बाद पुलिस के कड़े तेवर देखकर बदमाशों को यह बात समझ आ गई की चुपचाप कान पकड़कर खड़े रहने में ही भलाई है। फिर एक-एक बदमाशों को पुलिस ने हाथ सामने करवाते हुए पट्टे से पीटा। दर्द में बदमाश उछलते और चिल्लाते नजर आए, माफी मांगते दिखे। मोहल्ले में गुंडागर्दी नहीं करने की बात कही। इसके बाद पुलिस अफसरों ने इन्हें सही से जीवन जीने की हिदायत दी।

तीन दिन पहले भी हुई थी बदमाशों की परेड

3 दिन के अंदर करीब 150 बदमाशों की परेड लग चुकी है। रायपुर पुलिस ने इससे पहले 18 दिसंबर को भी ऐसा ही एक्शन लिया था। गंज थाना परिसर में 50 बदमाशों को बुलाया गया था उन्हें भी SSP ने ही फटकार लगाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button