ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
राजनांदगांव

मामूली विवाद में वृद्धा की पत्थर से हत्या, पास की महिला निकली आरोपी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। यहां बस स्टैंड के पास 30 नवंबर को बुजुर्ग महिला की लाश मिली थी।

बुजुर्ग महिला पर पत्थर से वार किया गया था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया जिससे वृद्धा का पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था और यही विवाद हत्या का कारण बना।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को आरोपी महिला भुवनेश्वरी विश्वकर्मा ने मृतका 70 वर्षीय रूखमणी बाई साहू की हत्या कर दी।

बस स्टैंड पर पानी भरने को लेकर विवाद में महिला ने वृद्धा की हत्या की। एसपी ने बताया कि अक्सर इन दोनों के बीच पानी भरने को लेकर विवाद होते रहता था।

30 नवंबर को जब वृद्धा का शव मिला तो आसपास पूछताछ में भुवनेश्वरी विश्वकर्मा से वृद्धा के विवाद का पता चला था।

इसी आधार पर पुलिस ने भुवनेश्वरी विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आई।

भुवनेश्वरी विश्वकर्मा 30 नवंबर की सुबह लगभग 4 बजे पानी भरने के विवाद के बाद पत्थर से वार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी।

अंधे कत्ल की इस गुत्थी को साइबर सेल और डोंगरगांव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुलझाया है सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए

आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है और महिला के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर को बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button