ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

शहर की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु ई रिक्शा चालको की मीटिंग ली गई

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के दिये गये निर्देश के परिपालन में कल दिनांक 28.12.2024 को यातायात जोन दुर्ग में सु ऋचा मिश्रा,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन में सतानंद विघ्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा ई रिक्शा चालको की मीटिंग ली गई जिसमें ई रिक्शा चालको को समझाईस दी गई की शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाये रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप लोगो का ही होता है|

किसी अन्य जिले से कोई व्यक्ति बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन पहुंचता है तो वह सर्वप्रथम उसे अपने गर्तव्य स्थान पर जाने के लिए आप लोग का ही सहयोग लेना होता है।

यदि आप लोग उन लोगो से मधुर व्यवहार एवं निर्धारित शुल्क वसूल करते हो और अपने वाहन को क्रमबद्ध निर्धारित पार्किग/स्थान पर खडा करते हो जिससे उस व्यक्ति के मन में जिले के प्रति एक अच्छी छवि बनती है।

मीटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा मीटिंग में उपस्थित 250 ई रिक्शा चालको को व्यक्तिगत छवि के साथ साथ यातायात नियमों जैसे बिना वर्दी वाहन न चलाना, शराब एवं किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाना, नाबालिक को वाहन चलाने न देना, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाना,

वाहनो को दस्तावेज दुरूस्त रखना, निर्धारित पार्किग/स्थान पर ही वाहन खडा करना, किसी चौक पर सवारी उतारने चढाने का कार्य न करना, चौक के पहले या बाद में सवारी को उतारना, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने हेतु समझाईस दी गई|

साथ ही आज जो ई रिक्शा चालक इस मीटिंग में उपस्थित नहीं हुए है उन सभी तक इन सभी बातो को पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मीटिंग में यातायात जोन दुर्ग प्रभारी  यश करण ध्रुव , यातायात के कर्मचारी एवं 250 ई रिक्शा वाहन चालक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button