ब्रेकिंग
अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,
रायपुर

PHQ में तैनात इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या, मौके पर गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। PHQ में ड्यूटी में तैनात कंपनी कमांडर ने खुद को गोली मार ली है। घटना के बाद पीएचक्यू के अधिकारी-कर्मचारी दौड़ते-भागते मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी राखी थाना को दी।

जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर का नाम अनिल सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह ने ड्यूटी में तैनाती के दौरान ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वो दुर्ग के रहने वाले थे।

घटना में मौके पर ही अनिल सिंह की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा के लिए 14वीं बटालियन तैनात है। इस बटालियन में अनिल सिंह इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में परिजनों से जानकारी जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर तीन में इंस्पेक्टर अनिल सिंह पदस्थ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button