ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
महासमुंद

महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका पर दर्ज हुआ एफ आई आर

महासमुन्द |  कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका नीलम गोस्वामी पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कल रात उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव
रमाकांत गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी नीलम गोस्वामी जो की शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया एवं अनैतिक तरीके से उनकी पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है।

किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है। कलेक्टर लंगेह ने  इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है, पात्र हितग्राहियों के अलावा जो भी इसका अनुचित तरीके से लाभ लेने का प्रयास करेंगे उन पर सख्त का रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो पात्र हितग्राही है उसे ही लाभ मिलना सुनिश्चित हो, जो भी अनुचित तरीके से लाभ ले रहे है उन पर सख्त कारवाई की जाएगी ज्ञात है कि कल जिला पंचायत सी ई ओ द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव रमाकांत गोस्वामी के उक्त कृत्य के कारण निलंबित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button