ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
देश

सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में सर्जरी के बाद खतरे से बाहर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात खार स्थित उनके घर पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल लाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। अब वे खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

जानकारी के अनुसार, यह हमला करीब 2:30 बजे रात में हुआ, जब एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था।

घर में मौजूद उनकी नौकरानी से बहस के बाद सैफ ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर और सैफ के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद सैफ को गंभीर चोटें आईं।

घटना के समय अभिनेता के परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे।सैफ की पत्नी, करीना कपूर खान, घटना के बाद सुबह 4:30 बजे अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button