ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

आचार संहिता में दुर्ग आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही कर कसा नकेल

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग  जीके भगत एवं सहायक आयुक्त आबकारी जिला दुर्ग सीआर साहू के मार्गदर्शन में 22 जनवरी 2025 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा अवैध शराब के परिवहन, धारण एवं विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर कैम्प 2 क्षेत्र,

भिलाई में आरोपी संजय कुमार सैनी के कब्जे से मध्यप्रदेश प्रांत की हाई रेंज की शराब 26 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड, 12 बोतल ब्लैक व्हाइट को ज्यूपिटर स्कूटी दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 07 बीबी 2947 में परिवहन करते हुए|

रंगे हाथों पकड़ कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा वृत्त भिलाई 2 द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी अनुसार कुल 26 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व 12 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट शराब का बाजार मूल्य लगभग 63440 रूपये साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन की कीमत लगभग 20000 रूपये है। इस प्रकार जप्त सामग्री की कुल बाजार मूल्य लगभग 83440 रूपये है।

इस प्रकरण मे जिला दुर्ग आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया, पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल, भूपेंद्र नेताम, प्रियांक ठाकुर, आरक्षक संदीप तिर्की, देव प्रसाद पटेल, खुलदीप यादव, अशोक वर्मा एवं वाहन चालक दीपक राजू, दुर्गा साहू एवं धनराज का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button