ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में ली संन्यास दीक्षा, नया नाम ‘श्रीयामाई ममतानंद गिरि’

प्रयागराज: बृहस्पतिवार को महाकुंभ नगरी पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को संगम तट पर संन्यास दीक्षा ली और उनका नाम बदलकर ‘श्रीयामाई ममतानंद गिरि’ रखा गया।

किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक हुआ, इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज उठे।

सुबह, ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा के शिविर पहुंचीं, जहां उनकी संन्यास दीक्षा की क्रियाएं शुरू हुईं।

आचार्य पुरोहित की मौजूदगी में दो घंटे तक धार्मिक प्रक्रिया चली। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि समेत कई संतों की उपस्थिति में दीक्षा सम्पन्न हुई।

शाम को, संगम तट पर पिंडदान के बाद ममता कुलकर्णी का धार्मिक सम्मान और पट्टाभिषेक किया गया। इस मौके पर किन्नर अखाड़े के अनुयायी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ममता कुलकर्णी के संन्यास लेने से यह आयोजन विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि वे बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं और अब धर्म की राह पर कदम बढ़ाते हुए संन्यास लेने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button