ब्रेकिंग
अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की ... सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य जल कांवर यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए ‘बोल बम’ के जयकारे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने वाला आरोपी कार सहित गिरफ्तार खेल उपलब्धि पर महिला आरक्षक कविता ठाकुर को मिली पदोन्नति, बनीं प्रधान आरक्षक दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की प्रादेशिक एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, सीजी सुपर फास्ट न्... महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM विजय का बड़ा दांव, 3 मुफ्त गैस सिलेंडर और फ्री बस यात्रा का ऐलान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहनों पर कार्रवाई हरेली रैली देखने पहुंचे लोगों से मारपीट एवं धारदार हथियार लहराकर धमकाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, घटना...
कबीरधाम

गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम की वीरांगनाओं को सम्मान: उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी और थाना प्रभारी लालजी सिंहा को मिला वीरता पदक

कबीरधाम| गणतंत्र दिवस पर कबीरधाम में पदस्थ महिला उप पुलिस अधीक्षक सहित दो अधिकारियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी)  अंजू कुमारी और थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा को गणतंत्र दिवस पर पुलिस वीरता पदक मिला उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी)  अंजू कुमारी नक्सल मोर्चे पर पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्हें वीरता पदक मिला

थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा ने दरभा क्षेत्र में एक महिला नक्सली को ढेर किया पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल,  पंकज पटेल और कबीरधाम पुलिस बल ने इन अधिकारियों की वीरता को सराहा।

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) अंजू कुमारी और थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा को उनके साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और नक्सल उन्मूलन अभियान में उनके असाधारण योगदान के लिए देश के सर्वोच्च पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

अंजू कुमारी ने नक्सल मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश की पुलिस सेवा में एक नई मिसाल कायम की है। वे नक्सल मोर्चे पर शामिल होने वाली पहली महिला राजपत्रित अधिकारी हैं, जिन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि पुलिस सेवा में महिलाओं की शक्ति और साहस को भी उजागर करती है।

उनकी विशेष तैनाती के दौरान दंतेवाड़ा जिले के थाना अरनपुर क्षेत्र के ग्राम नहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ एक निर्णायक मुठभेड़ में उन्होंने बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया। इस अभियान में उनकी टीम ने दो कुख्यात महिला नक्सलियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली उपकरण बरामद किए। यह सफलता इस क्षेत्र में शांति की स्थापना में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।.

निरीक्षक लालजी सिन्हा ने भी बस्तर क्षेत्र में अपनी साहसिक कार्यवाहियों से नक्सल गतिविधियों को कमजोर किया और क्षेत्र में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 17-18 जून 2021 को दरभा क्षेत्र में उनके नेतृत्व में नक्सल गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ में उनकी टीम ने एक महिला नक्सली को मार गिराया और एक AK-47 राइफल सहित कई अन्य हथियार बरामद किए। उनकी निडरता और समर्पण से नक्सलवाद को कमजोर किया गया और क्षेत्र में सुरक्षा बहाल हुई।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने इन दोनों अधिकारियों की बहादुरी और समर्पण को सराहा और उन्हें वीरता पदक मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की निडरता और कठिन परिस्थितियों में उनके द्वारा किए गए असाधारण कार्य अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल ने भी इन अधिकारियों की वीरता को सराहा और उन्हें बधाई दी। साथ ही समस्त कबीरधाम पुलिस बल ने इन अधिकारियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनकी वीरता को सलाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button