ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई ज़िलों में आयकर विभाग का छापा, बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका

रायपुर/दुर्ग/भिलाई/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी खबर सामने आई है। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में राइस मिलर्स और अन्य व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

रायपुर में विशेष रूप से सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकानों पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन के तहत बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है और कारोबारियों के घरों और दफ्तरों में दबिश दी है।

सूत्रों के अनुसार, आईटी की टीम ने रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक और जवाहर मार्केट स्थित कारोबारी घरों और ऑफिसों पर कार्रवाई की है। इस मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना है।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है और सभी की नजरें इस जांच पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button