ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नगर निगम चुनाव: कांग्रेस की जीत के लिए प्रेमलता साहू के समर्थन में उतरे अरुण वोरा

दुर्ग। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है। महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को विजयी बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आज व्यापक जनसंपर्क किया।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और कांग्रेस की नीतियों व आगामी योजनाओं को सामने रखा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है। नगर निगम में कांग्रेस की जीत जरूरी है ताकि शहर का विकास अविरत जारी रहे। प्रेमलता साहू कर्मठ, अनुभवी और जनता के प्रति समर्पित नेता हैं, जो दुर्ग को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी की ओर से वार्ड-वार्ड जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। नुक्कड़ सभाओं और डोर-टू-डोर कैंपेन के माध्यम से कांग्रेस जनता तक सीधे पहुंच रही है।

पार्टी की रणनीति स्पष्ट है—नगर निगम में जनहितैषी योजनाओं को मजबूती देना और शहर को अधिक विकसित बनाना।नगर निगम चुनाव में जनता की प्रतिक्रिया भी कांग्रेस के पक्ष में मजबूत संकेत दे रही है।

इस चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर अपनी संगठनात्मक ताकत दिखा रही है। प्रेमलता साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में डटे हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान जनता का सकारात्मक रुख इस बात का संकेत दे रहा है कि कांग्रेस नगर निगम में अपनी पकड़ बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रचार के दौरान प्रेमलता साहू सहित पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा जी,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पप्पू श्रीवास्तव, निकिता मिलिंद एवं अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button